Buy BOOKS at Discounted Price

Aadminaana

Class 9th Hindi स्पर्श भाग 1 CBSE Solution
Exercise
  1. पहले छंद में कवि की दृष्टि आदमी के किन-किन रूपों का बखान करती है? क्रम से लिखिए।…
  2. चारों छंद में कवि ने आदमी के सकारात्मक और नकारात्म रूपों को परस्पर किन-किन रूपों में रखा…
  3. ‘आदमी नामा’ शीर्षक कविता के इन अंशों को पढ़कर आपके मन में मनुष्य के प्रति क्या धारणा बनती…
  4. इस कविता का कौन-सा भाग आपको सबसे अच्छा लगा और क्यों? निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-…
  5. आदमी की प्रवृत्ति का उल्लेख कीजिए। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-…
  6. निम्नलिखित अंशों की व्याख्या कीजिएः क) दुनिया में बादशाह है सो है वह भी आदमी और मुफ़लित-ओ…
  7. निम्नलिखित में अभिव्यक्त व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए- क) पढ़ते हैं आदमी ही कुरआ और नमाज़ यां…
  8. नीचे लिखे शब्दों के उच्चारण कीजिए और समझिए कि किस प्रकार नुक्ते के कारण उनमें अर्थ…
  9. निम्नलिखित मुहावरों का प्रयोग वाक्यों में कीजिए- क) टुकड़े चबाना ख) पगड़ी उतारना ग) मुरीद…
Yogyta Vistar
  1. अगर ‘बंदर नामा’ लिखना हो तो आप किन-किन सकारात्मक और नकारात्मक बातों का उल्लेख करेंगे।…

Exercise
Question 1.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

पहले छंद में कवि की दृष्टि आदमी के किन-किन रूपों का बखान करती है? क्रम से लिखिए।


Answer:

कवि इस छंद में दुनिया के तरह—तरह के आदमियों का बखान कर रहा है। इसमें आदमी के राजा, प्रजा, धनी, निर्धन, दरिद्र, मालदार आदि रूपों का बखान किया है। कवि कहता है कि अलग अलग आदमी की परिस्थितियाँ अलग-अलग होती हैं, हर किसी के गुणा अलग-अलग होते हैं| वे अलग तरह से व्यवहार करते हैं। आदमी ही है जिसे कभी स्वादिष्ट भोजन मिलता है तो कभी उसे सूखे टुकड़े खाकर भी दिन गुजारना पड़ता है।



Question 2.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

चारों छंद में कवि ने आदमी के सकारात्मक और नकारात्म रूपों को परस्पर किन-किन रूपों में रखा है?


Answer:

कवि ने इन छंदों के माध्यम से आदमी के सकारात्मक एवं नकारात्मक रूपों का वर्णन बड़े ही अच्छे ढंग से किया है-




Question 3.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

‘आदमी नामा’ शीर्षक कविता के इन अंशों को पढ़कर आपके मन में मनुष्य के प्रति क्या धारणा बनती है?


Answer:

इन छंदों से पता लगता है कि दुनिया में भिन्न-भिन्न तरह के आदमी हैं। एक का कार्य-व्यवहार दूसरे से कभी नहीं मिल सकता है। कोई हमारे लिए अच्छा है तो कोई बुरा है। कोई पैसे वाला है तो कोई भिखारी का जीवन जी रहा है। कोई धर्मात्मा है तो कोई पाप किए बगैर रह नहीं सकता है। हर एक आदमी अपने हिसाब से सही है और इस संसार के प्रत्यके व्यक्ति में गुण अवगुण होते हैं|



Question 4.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

इस कविता का कौन-सा भाग आपको सबसे अच्छा लगा और क्यों?


Answer:

कवि ने इस कविता के माध्यम से आदमी को लेकर कई सारी शंकाओं को दूर कर दिया है। इन छंदों से पता चलता है कि दुनिया में जो कुछ हो रहा है वो सब आदमी ही कर रहे हैं। इस कविता की निम्न पंक्तियाँ मुझे अच्छी लगती हैं-


अच्छा भी आदमी ही कहाता है ए नजीर


और सबमें जो बुरा है सो है वो भी आदमी


ये पंक्तियाँ मुझे इसलिए अच्छी लगती हैं क्योंकि इनसे हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें सद्गुणों को अपनाकर अच्छा इंसान बनना चाहिए और दुर्गुणों को त्याग देना चाहिए|



Question 5.

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

आदमी की प्रवृत्ति का उल्लेख कीजिए।


Answer:

आदमी की प्रवृत्ति समय के अनुसार बदलती रहती है। जब उसका स्वार्थ होता है तो दूसरों के प्रति उसका व्यवहार बदल जाता है। आदमी पाप करता है तो पुण्य भी करता है। बहादुर भी है और कायर भी होता है। जान बचाता है तो जान ले भी लेता है। पहरेदारी करता है तो चोरी भी कर लेता है। संक्षेप में कहें तो दुनिया में भिन्न-भिन्न तरह के इंसान हैं और उनकी प्रवृतियां भी अलग-अलग हैं|



Question 6.

निम्नलिखित अंशों की व्याख्या कीजिएः

क) दुनिया में बादशाह है सो है वह भी आदमी

और मुफ़लित-ओ गदा है सो है वो भी आदमी

ख) आशराफ़ और कमीने से ले शाह ता वज़ीर

ये आदमी ही करते हैं सब कारे दिलपज़ीर


Answer:

क) कवि ने कहा है कि दुनिया में जो कुछ करता है आदमी ही करता है। आदमी ही बादशाह बनता है, आदमी ही फकीर हो जाता है। स्वादिष्ट भोजन भी आदमी को नसीब होता है और सूखी रोटी भी वही खाता है। हर आदमी अलग है। आदमी की अलग अलग जिम्मेदारियां हैं। उसके व्यवहार और गुण अलग हैं। उसकी जीवन जीने की शैली और काम करने का तरीका भी एक दूसरे से भिन्न होता है।


ख) इस दुनिया में शाही से लेकर प्यादे तक, सभी तरह के आदमी हैं। आदमी ही है जो किसी के दिल के छू देने वाला काम करता है और वह आदमी है है जो किसी के दिल को चोट पहुंचाने से भी नहीं चूकता। कोई संत होता है तो कोई भक्त होता है। दुनिया में अच्छे और बुरे दोनों तरह के आदमी होते हैं|



Question 7.

निम्नलिखित में अभिव्यक्त व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए-

क) पढ़ते हैं आदमी ही कुरआ और नमाज़ यां

और आदमी ही उनकी चुराते हैं जूतियाँ

जो उनका ताड़ता है सो है वो भी आदमी

ख) पगड़ी भी आदमी की उतारे है आदमी

चिल्ला के आदमी को पुकारे है आदमी

और सुनके दौड़ता है सो है वो भी आदमी


Answer:

क) इन पंक्तियों में कवि ने व्यंग्य किया है मस्जिद बनाने वाले आदमी हैं। उसमें बैठ कुरान शरीफ पढ़ने वाला भी आदमी है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मस्जिद में आने वालों के जूते चप्पल चुरा लेते हैं। कुछ आदमी उन्हीं जूतों पर नजर रखते हैं कि कहीं वो चोरी ना हो जाएं। जो लोग चोरी करते हैं उनका ध्यान परमाप्ता पर नहीं बल्कि अपने शिकार पर होता है। यहाँ पर कवि ने इस एक प्रसंग के माध्यम से आदमी की गतिविधियों को लेकर व्यंग्य किया है|


ख) इन पंक्तियों में कवि ने व्यंग्य किया है कि आदमी किसी की जान बचा सकता है। किसी को मार सकता है। किसी की इज्जत करने वाला भी आदमी और बेइज्जत करने वाला भी आदमी। एक आदमी दूसरे को अपनी मदद के लिए पुकारता है| आदमी की पुकार पर दौड़कर आने वाला भी आदमी ही है। हर आदमी भिन्न है।



Question 8.

नीचे लिखे शब्दों के उच्चारण कीजिए और समझिए कि किस प्रकार नुक्ते के कारण उनमें अर्थ परिवर्तन आ गया है।

राज़ (रहस्य) फ़न (कौशल)

राज़ (शासन) फन (साँप का मुँह)

ज़रा (थोड़ा) फ़लक (आकाश)

जरा (बुढ़ापा) फलक (लकड़ी का तख्ता)

ज फ़ से युक्त दो-दो शब्दों को और लिखिए|


Answer:

ज़- ज़मीन, मज़दूर

फ़- फ़रक, रफ़्तार



Question 9.

निम्नलिखित मुहावरों का प्रयोग वाक्यों में कीजिए-

क) टुकड़े चबाना

ख) पगड़ी उतारना

ग) मुरीद होना

घ) जान वारना

ङ) तेग मारना


Answer:

क. टुकड़े चबाना - रूखा सूखा खाना


वाक्य प्रयोग - मेहनती लोगों को कभी टुकड़े नहीं चबाने पड़ते हैं।


ख. पगड़ी उतारना - बेइज्जती करना।


वाक्य प्रयोग - नीता के ससुराल वालों ने सबके सामने उसके पिता की पगड़ी उछाल दी।


ग. मुरीद होना - प्रभाव में आना


वाक्य प्रयोग - रमेश इतना मीठा बोलता है कि मैं उसका मुरीद बन गया।


घ. जान वारना - सबकुछ न्यौछावर कर देना


वाक्य प्रयोग - क्रांतिकारी देश पर अपनी जान वारते थे।


ङ. तेग मारना - तंज कसना


वाक्य प्रयोग - पड़ोसी आपसी लड़ाई में एक दूसरे को तेग मारते हैं|




Yogyta Vistar
Question 1.

अगर ‘बंदर नामा’ लिखना हो तो आप किन-किन सकारात्मक और नकारात्मक बातों का उल्लेख करेंगे।


Answer:

बंदर बहुत शरारती होते हैं। वो झुंड में चलते हैं। एक दूसरे का पूरा ख्याल रखते हैं। जंगल छोड़कर अब वो शहरों की ओर खाने की तलाश में आने लगे हैं। बंदर खाने के समान का नुकसान भी बहुत करते हैं। शहरों में घरों की छत पर अक्सर बंदरों को बैठे देखा जाता है। बंदर इंसानों की नकल करने में माहिर होते हैं। उन्हें फल खाना पसंद होता है। बंदर खाने के सामान देखते ही पीछे भागने लगते हैं और कभी कभी काट भी लेते हैं।