Buy BOOKS at Discounted Price

Ek Khilaadi Kee Kuchh Yaadein

Class 8th Hindi दूर्वा भाग 3 CBSE Solution
Exercise
  1. लेखक बैडमिंटन चैंपियन था। उसे हॉकी खेलने की प्रेरणा किससे और कैसे मिली? पाठ से…
  2. इंग्लैण्ड से मैच जीनते क बाद सबकी आँखों में आँसू क्यों थे? पाठ से…
  3. ‘खिलाड़ियों में जज्ब़ा जरूरी है।’ लेखक ने किस जज्ब़े की बात की है? यह जज्ब़ा क्यों जरूरी…
  4. याद करना “60 साल की बात करने से पहले मैं कुछ साल और पीछे जाना चाहता हूँ। लाहौर को याद करना…
  5. पता करो कि कोई सामान, विचार और ध्यान क्यों बिखरता है? बिखरा हुआ
  6. उनके बिखरने से क्या-क्या होता है? बिखरा हुआ
  7. लेखक का दिमाग खेल से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रैजड़ी होने के कारण कैसी…
  8. फ़िल्म और गीत फ़िल्मों में दृश्यों के साथ गीत गाए जाते हैं। फिल्म के अतिरिक्त ऐसे बहुत से…
  9. खेल कूद नीचे कुछ खोलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें खेलने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत…
  10. क्रिकटे, फुलबॉल और हॉकी के मैदान में क्या अंतर होता है? पता लगाओ
  11. क्रिकेट, फुटबॉल और हॉंकी में कितने-कतने खिलाड़ी होते हैं। पता लगाओ…
  12. हॉकी से जुड़े शब्दों की सूची बनाओ पता लगाओ
  13. तुम्हें कौन-सा खेल पसंद है? अपने किसी स्थानीय खेल के नियम, खिलाड़ियों की संख्या और सामान…
  14. अपने जीवन की किसी ऐसी घटना के बारे में बताओ- 1. जब तुम्हारी आँखों में आँसू आए हों। 2. जब…
  15. खेल और सिनेमा खेलों पर बनी कुछ फ़िल्मों के बारे में पता लगाओ। उनमें से कुछ फ़िल्मों के…
  16. जगह-जगह के खेल कुछ खेल कुछ खास जगहों में ही खेले जाते हैं और कुछ खेल प्रचलन के कारण कुछ…

Exercise
Question 1.

पाठ से

लेखक बैडमिंटन चैंपियन था। उसे हॉकी खेलने की प्रेरणा किससे और कैसे मिली?


Answer:

लेखक एक बैडमिंटन चैंपियन था। एक दिन उसने अपने स्कूल के ग्राउंड में ध्यानचंद को हॉकी खेलते देखा जिससे उन्हें हॉकी खेलने की प्रेरणा मिली। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को मैदान पर हॉकी खेलते देख लेखक के मन में भी उत्सुकता जागी और उसने हॉकी खिलाड़ी बनने का फैसला कर लिया। इसके बाद लेखक हॉकी का ही होकर रह गया। यह बताता है कि बड़े खिलाड़ी को देखना आप पर कितना असर डालता है।



Question 2.

पाठ से

इंग्लैण्ड से मैच जीनते क बाद सबकी आँखों में आँसू क्यों थे?


Answer:

इंग्लैंड से हॉकी का फाइनल मैच जीतने पर सभी की आंखो में आंसू थे। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस देश का कभी हम पर राज था उसे भारत ने उसी के घर मे घुसकर हराया था। भारत को आजाद हुए कुछ ही दिन हुए थे| भारत ने फाइनल में इंगलैंड को 4-0 से मात दी थी। पहली बार देश का राष्ट्रीय गान विदेशी सरजमीं पर बजाया गया था और ज्यादा खुशी इस बात की थी कि वो सरजमीं इंग्लैंड की थी। इससे बड़ा लम्हा कुछ और नहीं हो सकता था। इसलिए सभी की आंखों में उस दिन आंसू थे।



Question 3.

पाठ से

‘खिलाड़ियों में जज्ब़ा जरूरी है।’ लेखक ने किस जज्ब़े की बात की है? यह जज्ब़ा क्यों जरूरी है?


Answer:

किसी भी खेल में विजयी होने के लिए खिलाड़ियों में जीत का जज्बा होना जरूरी है। इसी जज्बे के फलस्वरूप खिलाड़ी उस खेल को पूरी निष्ठां से खेलता है और जीत प्राप्त करता है| मौजूदा दौर में एक खिलाड़ी की ट्रेनिंग और खेल के उपकरणों पर पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। लेकिन लोग यह नहीं सोचते की इन सब चीजों से ज्यादा जरूरत अपने अंदर उस खेल की भावना को जागृत करना है। बिना जुनून और जज्बे के आप कभी एक बेहतर खिलाड़ी नहीं बन सकते।



Question 4.

याद करना

“60 साल की बात करने से पहले मैं कुछ साल और पीछे जाना चाहता हूँ। लाहौर को याद करना चाहता हूँ।”

ऊपर के वाक्यों को पढ़ो और बताओ कि-

क) लेखक 60 साल की बात करने के लिए क्या करना चाहता है?

ख) तुम्हें अगर अपनी तीन साल के हिंदी सीखने की बात को कहने का कहा जाए तो उसके लिए क्या-क्या करोगे?

ग) क्या पिछली किसी बात को याद करने के लिए बार-बार रटना जरूरी होता है या सोच-समझ के साथ उस पर चर्चा, विचार और उसका आवश्कतानुसार व्यवहार करना जरूरी होता है? तुम्हें जो भी उचित लगे उसे कारण सहित बताओ।


Answer:

क) लेखक 60 साल की बात करने से पहले कुछ साल पीछे देखना चाहता है। इस दौरान वह लाहौर को याद करता है जब किसी जमाने में वह बैडमिंटन प्लेयर हुआ करता था, लेकिन स्कूल में ध्यानचंद को हॉकी खेलते देख वह इतना प्रभावित हुआ कि खुद ने भी मन ही मन हॉकी खेलने का निश्चय कर लिया। आगे चलकर वह एक सफल हॉकी प्लेयर बना और भारत को पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं पर जीत दिलाई।

ख) हिंदी सीखने के लिए सर्वप्रथम अक्षरों का ज्ञान होना आवश्यक है। फिर उसकी व्याकरण और उसके बाद उससे बोलने और लिखने के तरीकों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए हमें लगातार अभ्यास भी करना होगा। भाषा के मूल रूप को समझने के लिए हमें अच्छी किताबें और बेहतर विषयों का अध्ययन करना होगा।


ग) पिछली किसी बात को याद करने के लिए बार-बार रटने की बजाये उसे सोच-समझकर ग्रहण करना ज्यादा बेहतर विकल्प है। इस पर विचार-विमर्श करने से हमें निश्चित ही हल तो मिलेगा ही, साथ ही हमारी बौद्धिक शक्ति का भी विकास होगा। किसी भी विषय के बारे में रटने से बेहतर होगा कि आप उसके संदर्भ को समझने का प्रयास करें। इससे आप भविष्य में सामने आने वाली कड़ियों को भी बेहतर तरीके से सुलझा पाएंगे।



Question 5.

बिखरा हुआ

पता करो कि कोई सामान, विचार और ध्यान क्यों बिखरता है?


Answer:

सामान को ठीक ढंग से देख-रेख न करें तो वो बिखर जाता है। उसी तरह जब इंसान को सही दिशा न मिले तो वह सही विचारों से भटक जाता है। वहीं, जब हमारा ध्यान अपने लक्ष्य से भटककर दूसरी चीजों की तरफ आकर्षित होने लगे तो फिर हमारा ध्यान भंग होने लगता है अथवा बिखरने लगता है|



Question 6.

बिखरा हुआ

उनके बिखरने से क्या-क्या होता है?


Answer:

इनके बिखरने से इंसान अपने नैतिक मूल्यों से भटक सकता है। जिस तरह सामान बिखरने से घर खराब होता है। ठीक उसी तरह विचार बिखरने से मन और ध्यान बिखरने से तार्किकता का अंत होता है। इसलिए इन चीजों को संभालकर रखना बहुत जरूरी है।



Question 7.

बिखरा हुआ

लेखक का दिमाग खेल से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रैजड़ी होने के कारण कैसी मुश्किलों में उलझा होगा?


Answer:

लेखक का दिमाग खेल से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव और ट्रैजडी में फंसा हुआ था। इसका कारण यह है कि 1948 ओलंपिक से पहले हालात पहले ही काफी खराब थे। मुश्किल से बंबई मे एक कैंप मिला। सबकुछ बिखरा हुआ था। लेखक की टीम में कोई ऐसा घर न था जहां कोई ट्रैजडी न हुई हो। इसलिए उसका ध्यान खेल से ज्यादा भारत-पाकिस्तान के अलगाव में लगा था।



Question 8.

फ़िल्म और गीत

फ़िल्मों में दृश्यों के साथ गीत गाए जाते हैं। फिल्म के अतिरिक्त ऐसे बहुत से अवसर होते हैं जहाँ उसी के अनुकूल गीत भी गाए-बजाए जाते हैं। इस पाठ में भी ‘पहली बार विश्व स्तर पर कहीं जन-गण-मन बजा’ का उल्लेख हुआ है। तुम फिल्मों के कुछ मशहूर गीतों के बोलों की सूची बनाओ जो फिल्मों में दश्यों के साथ तो गाए ही गए हों, जिन्हें विशेष अवसरों पर भी गाया बजाया जाता हो।


Answer:

ऐसे बहुत सारे गीत है जिन्हें विशेष अवसरों पर गाया-बजाया जाता है।

1. मेरा रंग दे बंसती चोला माय रंग दे (स्वतंत्रता दिवस)


2. नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं (बाल दिवस)


3. चक दे हो चक दे इंडिया (स्पोर्ट्स डे)


4. धरती सुनहरी अंबर नीला हर मौसम रंगीला ऐसा देश है मेरा (अर्थ डे)



Question 9.

खेल कूद

नीचे कुछ खोलों के नाम दिए गए हैं। इन्हें खेलने के लिए किन-किन चीज़ों की ज़रूरत होती है, उसकी सूची बनाओ।



Answer:




Question 10.

पता लगाओ

क्रिकटे, फुलबॉल और हॉकी के मैदान में क्या अंतर होता है?


Answer:

क्रिकेट का मैदान फुटबॉल और हॉकी के मैदान से एकदम अलग होता है। क्रिकेट एक 22 गज की पट्टी पर खेला जाता है। पूरा मैदान एक रस्सी के घेरे में होता है जिसके पार गेंद जानें पर खिलाड़ी को चार या छह रन मिलते हैं। वहीं हॉकी और फुटबॉल का मैदान देखने पर लगभग एक जैसा ही होता है। इनमें मैदान के दोनों तरफ दो बड़े गोल पोस्ट होते हैं जिन पर फुटबॉल या गेंद दागने से खिलाड़ी को स्कोर प्वॉइंट मिलता है। मैदान के बीचों-बीच एक बड़ी रेखा होती है जो दोनों टीमों के खेमे का समान रूप से विभाजन करती है।



Question 11.

पता लगाओ

क्रिकेट, फुटबॉल और हॉंकी में कितने-कतने खिलाड़ी होते हैं।


Answer:

क्रिकेट में एक टीम में कुल 11 खिलाड़ी होते हैं। दोनों टीमों के कुल 22 खिलाड़़ियों के बीच क्रिकेट का मुकाबला खेला जाता है। वहीं, क्रिकेट की तरह फुटबॉल में भी 11 खिलाड़ी होते हैं। जबकि हॉकी में एक टीम में कुल 9 खिलाड़ी होते हैं। इस तरह हॉकी के एक मैच में दोनों टीमों के कुल 18 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला खेला जाता है।



Question 12.

पता लगाओ

हॉकी से जुड़े शब्दों की सूची बनाओ


Answer:

हॉकी से जुड़े निम्नलिखित शब्दों की सूची इस प्रकार है।




Question 13.

#तुम्हारी बात

तुम्हें कौन-सा खेल पसंद है? अपने किसी स्थानीय खेल के नियम, खिलाड़ियों की संख्या और सामान के बारे में बताओ।


Answer:

मेरा प्रिय खेल क्रिकेट। क्रिकेट भारत में सबसे लोकप्रिय खेल है। क्रिकेट का मुकाबला दो टीमों के बीच खेला जाता है। एक टीम में कुल 11 खिलाड़ी होते हैं। क्रिकेट एक मैदान पर 22 गज की पट्टी पर खेला जाता है। आइए जानते हैं इस खेल के नियमों के बारे में।

खेल के नियम


खेल के तीन प्रमुख हिस्से होते हैं। पहला बल्लेबाजी, दूसरा गेंदबाजी और तीसरा क्षेत्ररक्षण। दोनों टीमों के बीच पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी करने का फैसला अंपायर द्वारा टॉस उछालकर किया जाता है। टॉस जीतने वाली टीम का कप्तान इच्छानुसार पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का फैसला लेता है। इसके बाद 22 गज की पट्टी पर दो खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरते हैं, विपक्षी टीम के खिलाड़ी बारी-बारी बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करते हैं। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दूसरी टीम को लक्ष्य देती है। दूसरी टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम से एक रन ज्यादा बनाना होता है।


खेल के सामान


बल्ला, गेंद, पैड, हेलमेट, एलबो, विकेट, ग्लव्स।



Question 14.

#तुम्हारी बात

अपने जीवन की किसी ऐसी घटना के बारे में बताओ-

1. जब तुम्हारी आँखों में आँसू आए हों।

2. जब तुम अपना दुख-दर्द भूल गए हो।


Answer:

1. स्कूल की क्रिकेट टीम से हुए एक बार मैंने अपनी टीम को बेहतरीन जीत दिलाई थी। उस वक्त मैं कक्षा 9 का छात्र था। हमारे स्कूल की क्रिकेट टीम का फाइनल मुकाबला दूसरे स्कूल की टीम से था। उस दिन हमारी स्कूल की टीम काफी खराब खेली। मैच में लगभग हमारी हार तय थी, लेकिन मेरी शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर हमने न सिर्फ वो मैच जीता बल्कि टूर्नामेंट पर भी कब्जा जमाया। उस दिन मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे।


2. एक बार क्रिकेट के ग्राउंड मे प्रैक्टिस करते हुए मैं बुरी तरह घायल हो गया था। जख्म इतना गहरा था कि मैं कई दिनों तक मैदान पर वापसी नहीं कर सका। मैं कई दिनों तक दर्द से तड़पता रहा, लेकिन एक दिन मुझे मेरी मेहनत का फल मिला। मैं जोनल लेवल की क्रिकेट टीम में सिलेक्ट हुआ। उस दिन मैं अपना सारा दुख-दर्द भूलकर फिर से मेहनत में जुट गया और अपने लक्ष्य के प्रति पहले से ज्यादा गंभीर हो गया।



Question 15.

खेल और सिनेमा

खेलों पर बनी कुछ फ़िल्मों के बारे में पता लगाओ। उनमें से कुछ फ़िल्मों के नामों और उनमें दर्शाए गए खेलों के नामों को साथ मिलाकर एक सूची बनाओ। कक्षा में उन फ़िल्मों के बारे में बातचीत भी करो।


Answer:

भारत का खेलों से पुराना नाता रहा है। इसी वजह से हिंदी सिनेमा जगत में खेलों पर कई निम्नलिखित फिल्में बनाई जा चुकी हैं।

1. लगान (क्रिकेट)


2. चक दे इंडिया (हॉकी)


3. धन धना धन गोल (फुटबॉल)


4. इकबाल (क्रिकेट)


5. मैरीकोम (बॉक्सिंग)



Question 16.

जगह-जगह के खेल

कुछ खेल कुछ खास जगहों में ही खेले जाते हैं और कुछ खेल प्रचलन के कारण कुछ खास लोगों द्वारा ही खास स्थानों पर खेले जाते हैं। बताओ कि-

क) कौन से खेल अंदर खेले जाते हैं?

ख) कौन से खेल बाहर खेले जाते हैं?

ग) कौन से खेल अकेले खेले जाते हैं?


Answer:

क) टेबल टेनिस, बैडमिंटन स्क्वैश और स्नूकर जैसे खेल अंदर खेले जाते हैं।


ख) क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और टेनिस जैसे खेल बाहर खेले जाते हैं।


ग) तैराकी, रनिंग, वेटलिफ्टिंग, जावलिन थ्रो और कंप्यूटर गेम|