Buy BOOKS at Discounted Price

Chitthiyon Mein Europe

Class 8th Hindi दूर्वा भाग 3 CBSE Solution
Exercise
  1. पत्र के आधार पर इस पत्र के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो- क) इस पत्र का लेखक…
  2. भारतीय खाने की कुछ चीजें जैसे- चावल, सेवइयाँ, मिठाईयाँ यूरोप में अलग ढंग से खाई जाती हैं।…
  3. दूना नदी यूरोप के कई देशों में बहती है। भारत में भी अनेक ऐसी नदियाँ हैं जो कई राज्यों के…
  4. मौसम और ऋतुएँ पत्र में लिखा गया है कि “मौसम अच्छा चल रहा है। यहाँ बसंत आ रहा है।” भारत के…
  5. खान-पान क) अपने प्रदेश की कुछ खाने-पीने की चीज़ों के नाम बताओ। ख) अपने मनपसंद व्यंजन को…
  6. इकट्ठा करने का शौक इसी पुस्तक के किसी पाठ में है कि कुछ लोगों को कोई खास वस्तु इकट्ठा करने…
  7. पेड़-पौधों के नाम इस पत्र लेखक ने अलग-अलग तरह के पेड़-पौधों का जिक्र किया है। पता लगाओ, वे…
  8. मानचित्र में इस पत्र में अनेक देशो, शहरों और नदियों का जिक्र किया गया है| नीचे दिए गए…
  9. पत्रों के माध्यम क) “तुम लोग गौतम से एरोग्राम मँगाकर हमको चिट्ठी लिखना।” ऊपर के वाक्य पर…

Exercise
Question 1.

पत्र के आधार पर

इस पत्र के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो-

क) इस पत्र का लेखक किस शहर/ देश की यात्रा पर गया था?

ख) उस देश में कौन-कौन से खेल-खेले जाते हैं? वहाँ कौन-सा खेल सबसे अधिक लोकप्रिय है?

ग) उस देश के कुछ खाद्य पदार्थों के नाम बताओ।

घ) लेखक ने यह क्यों कहा कि “अच्छे से रहना ताकि मां को तकलीफ़ न हो?”


Answer:

क) प्रस्तुत पत्र के लेखक सोमदत्त यूगोस्लाविया की यात्रा पर गये थे।


ख) यूगोस्लाविया में यूं तो फुटबॉल और टेबल टेनिस जैसे खेल खेले जाते हैं। साथ ही वहां स्केटिंग का खेल सबसे अधिक लोकप्रिय है।


ग) यूगोस्लाविया के मुख्य खाद्य पदार्थों में चावल स्ट्यू या करी, चिल्ले में खट्टी बेरी के गूदों से भरी मिठाई और सेवइयों का सूप हैं। इसके अलावा वहां पर दही या योगर्ट की तरह का आइसक्रीम कप भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।


घ) लेखक ने अपने बच्चों का स्वभाव जानते हुए सुरक्षा की दृष्टि से उन्हे पत्र के द्वारा अच्छी तरह रहने के बारे में लिखा। उनका स्वभाव जानते हुए लेखक ने उन्हें मां को तकलीफ ना देने को कहा।



Question 2.

पत्र से आगे

भारतीय खाने की कुछ चीजें जैसे- चावल, सेवइयाँ, मिठाईयाँ यूरोप में अलग ढंग से खाई जाती हैं। क्या भारत में ये चीज़ें अलग-अलग ढंग/तरीकों से बनाई और खाई जाती हैं? पात करो और बताओ।


Answer:

भारत में खाने-पीने का ढंग यूरोप से बिल्कुल अलग है। यहां पर वही चावल दाल और सब्जी के साथ खायी जाती है। चिल्ले में किसी बेरी का गूदा नहीं भरा जाता है बल्कि इसे एक मीठे पकवान के रुप में खाया जाता है। वहीं सेवइयों को सूप के स्थान पर इसको खीर के रुप में खाया जाता है। साथ ही भारत में दही या योगर्ट को भोजन के बाद या ऐसे भी अधिकतर इसके वास्तविक रुप में ही खाया जाता है।



Question 3.

पत्र से आगे

दूना नदी यूरोप के कई देशों में बहती है। भारत में भी अनेक ऐसी नदियाँ हैं जो कई राज्यों के बीच बहती है। ऐसी नदियों के नाम लिखो। यह भी पता करो कि वे कौन-कौन से राज्यों में से होकर बहती हैं।



Answer:


Question 4.

मौसम और ऋतुएँ

पत्र में लिखा गया है कि “मौसम अच्छा चल रहा है। यहाँ बसंत आ रहा है।”

भारत के अलग-अलग भागों में भी अलग-अलग तरह का मौसम रहता है। साल भर अलग-अलग ऋतुएँ अपना प्रभाव दिखाती है। अब तुम बताओ कि तुम्हारे प्रदेश में साल भर मौसम कैसा रहता है?


Answer:

मेरे प्रदेश बिहार में वर्षभर छह ऋतुएं अपना प्रभाव दिखाती हैं। यहां पर दिसंबर-जनवरी में शिशिर ऋतु का प्रभाव रहता है। वहीं फरवरी-मार्च में वसंत ऋतु अपना प्रभाव छोङती है। अप्रैल-मई में ग्रीष्म ऋतु से हम दो-चार होते हैं। वहीं जून-जुलाई में वर्षा ऋतु आती है। अगस्त-सितंबर में हेमंत ऋतु और अक्टूबर-नवम्बर में शरद ऋतु देखने को मिलता है।



Question 5.

खान-पान

क) अपने प्रदेश की कुछ खाने-पीने की चीज़ों के नाम बताओ।

ख) अपने मनपसंद व्यंजन को बनाने का तरीका पता करो और लिखो।


Answer:

क) मैं बिहार में रहता हूँ| यहाँ की की खाने-पीने की प्रमुख चीजें हैं- लिट्टी, चावल और दूध से बना दूधबगिया, गेहूं के आटे से बना ठेकुआ और पिरकिया इत्यादि।


ख) मेरे मनपसंद व्यंजन लिट्टी बनाने के लिए पहले आटे की बङी लोई बनाकर उसके अंदर सत्तू मिक्स्चर भरा जाता है। फिर उसे सेंककर या छानकर उतार लिया जाता है। इसके बाद इसे सरसों की चटनी या चोखा के साथ गरमागरम परोसा जाता है।



Question 6.

इकट्ठा करने का शौक

इसी पुस्तक के किसी पाठ में है कि कुछ लोगों को कोई खास वस्तु इकट्ठा करने का शौक होता है। कुछ लोग गुडिया, पस्तकें, चित्र तो कुछ लोग डाक-टिकट इकट्ठे करते हैं।

i. यदि तुम्हें भी कोई चीज़ इकट्ठा करने का शौक है तो उसके बारे में अपने साथियों को बताओ।

ii. अपने या अपने किसी परिचित के बारे में लिखो जो इस तरह की चीज़े इकट्ठा करता हो। तुम इन चीज़ो के बारे में लिख सकते हो-

क) उन्हें कौन-सी चीज़ इकट्ठा करने का शौक है?

ख) वे इन्हें कहाँ-कहाँ से इकट्ठा करते हैं?

ग) उनके इस शौक की शुरुआत कैसे हुई?

घ) वे इकट्ठी गी गई चीज़ो को कैसे सँभालकर रखते हैं?

ङ) इन चीज़ो को इकट्ठा करने और रखने में कौन कौन सी समस्याएँ होती हैं?


Answer:

i) मुझे बचपन में डाकटिकट और महापुरुषों के चित्र इकट्ठा करने का शौक था और इसी कारण से आज भी मेरे पास बड़ी संख्या में बचपन में इकट्ठे दिए गए डाक टिकट एवं महापुरुषों के चित्र संग्रहित हैं|


ii) क) मेरे एक परिचित को चित्र इकट्ठा करने का शौक है।


ख) वे इन चित्रों को विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं से काटकर इकट्ठा करते हैं।


ग) उनके इस शौक की शुरुआत उनके बचपन से जिज्ञासावश हुई।


घ) वे इकट्ठी की गई चीजों को एक एलबम में संभाल कर रखते हैं।


ड) इन चीजों को संभाल कर रखने में समस्या इसकी सुरक्षा को लेकर रहती है।



Question 7.

पेड़-पौधों के नाम

इस पत्र लेखक ने अलग-अलग तरह के पेड़-पौधों का जिक्र किया है। पता लगाओ, वे कौन से पेड़-पौधे हो सकते हैं। इस काम के लिए तुम अपने अध्यापकों, अपने साथियों, पुस्तकालय या अन्य साधनों की भी सहायता ले सकते हैं।



Answer:

छात्र स्वयं से एवं अध्यापकों की सहायता से हल करें|



Question 8.

मानचित्र में

इस पत्र में अनेक देशो, शहरों और नदियों का जिक्र किया गया है| नीचे दिए गए मानचित्र में उन स्थानों के नाम भरो-




Answer:

छात्र स्वयं से हल करें|



Question 9.

पत्रों के माध्यम

क) “तुम लोग गौतम से एरोग्राम मँगाकर हमको चिट्ठी लिखना।”

ऊपर के वाक्य पर ध्यान दो और किसी डाकघर में जाकर पता करो कि ‘एरोग्राम’ किसे कहते हैं। साथ ही यह भी पता करो कि पत्र भोजन के लिए वहाँ कौन-कौन से साधन उपलब्ध हैं?

ख) आधुनिक तकनीक द्वारा भेजे जाने वाले पत्रों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करो। जैसे- ई-मेल, फैक्स आदि।


Answer:

क) विदेश पत्र भेजने हेतु ‘एरोग्राम’ का प्रयोग अब बीते जमाने की बात हो गई है। डाकघरों में पत्र भेजने के अन्य साधनों की उपलब्धता के कारण भी लोगों का इस ओर रुझान कम हो रहा है।


ख) आधुनिक समय में ई-मेल द्वारा पत्र भेजने का चलन काफी बढ रहा है। हम कम्प्यूटर या मोबाइल में अकाउंट बनाकर विश्व में कहीं भी किसी भी व्यक्ति तक अपना सन्देश ईमेल अथवा फैक्स के माध्यम से भेज सकते हैं|


ईमेल डिजिटल सन्देश भेजने का एक साधन है जबकि फैक्स के माध्यम से किसी व्यक्ति द्वारा भेजा गया सन्देश प्रिंटेड फॉर्म में प्राप्त हो जाता है|