Buy BOOKS at Discounted Price

Shaheed Jhalkaribaai

Class 7th Hindi दूर्वा भाग 2 CBSE Solution

Exercise
Question 1.

पढ़ो, समझो और करो



Answer:




Question 2.

मुहावरे

अपने प्राणों के बलिदान का अवसर आ गया है। इस वाक्य में “प्राणों का बलिदान देना” मुहावरे का प्रयोग हुआ है। नीचे कुछ और मुहावरे दिए गए हैं। इनका अपने वाक्यों में प्रयोग करो।

टूट पड़ना, निढाल होना, वीरगति पाना, शहीद हो जोना, प्राणों की बाज़ी लगाना

मौत के मुँह में जाना, मैदान में उतरना


Answer:

(1) टूट पड़ना- झलकारीबाई, रानी लक्ष्मीबाई के कपड़े पहनकर अंग्रेजी सेना पर टूट पड़ी थीं।


(2) निढाल होना- अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते झलकारीबाई निढाल होकर बेहोश हो गई थीं।


(3) वीरगति पाना- झांसी को बचाते-बचाते झलकारीबाई वीरगति को प्राप्त हो गई थीं।


(4) शहीद हो जाना- झांसी को बचाने के लिए कई सैनिक शहीद हो गए थे।


(5) प्राणों की बाजी लगाना- रानीलक्ष्मीबाई के लिए झलकारीबाई ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी।


(6) मौत के मुंह में जाना- रानीलक्ष्मीबाई की वेष-भूषा पहनकर झलकारीबाई मौत के मुंह में समा गई|


(7) मैदान में उतरना- अंग्रेजों को सबक सिखाने के लिए झलकारीबाई मैदान में उतरी थीं।



Question 3.

पाठ से

क. झलकारीबाई ने लक्ष्मीबाई से किन चीज़ की माँग की और क्यों?

ख. ‘जनरल! झाँसी की रानी को जिंदा पकड़ना तुम्हारे बूते की बात नहीं है।’

यह किसने, किससे और क्यों कहा?

ग. झलकारीबाई का क्या हुआ?


Answer:

(क) झलकारीबाई ने लक्ष्मीबाई से वस्त्र, पगड़ी और कलगी की मांग की थी। ऐसा इसलिए ताकि अंग्रेज उन्हें रानीलक्ष्मीबाई समझे और वह उन्हें उलझाए रखें। और इसी बीच रानी लक्ष्मीबाई दत्तक पुत्र को लेकर झाँसी से निकल जाएं।


(ख) यह लाइन झलकारीबाई ने अंग्रेज जनरल रोज से कही थी।


(ग) झलकारीबाई अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते शहीद हो गई थीं।



Question 4.

खोजबीन

क. आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाली कुछ महिलाओं के नाम बताओ।

ख. रानी लक्ष्मीबाई के बारे में सुभद्रा कुमारी चौहान की एक प्रसिद्ध कविता तुमने पढ़ी या सुनी होगी। उसकी कुछ पंक्तियाँ कॉपी में लिखो।


Answer:

(क) (1) बेगम हजरत महल


(2) एनी बेसेंट


(3) सुचेता कृपलानी


(4) सरोजनी नायडू


(5) कमला नेहरू


(ख) सुभद्रा कुमारी चौहान की रानीलक्ष्मीबाई पर लिखी कविता की कुछ लाइनें इस प्रकार हैं-


सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,


बूढ़े भारत में भी आई फिर से नई जवानी थी,


गुमी हुई आजादी की कीमत सबसे पहचानी थी,


दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी।


चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी,


बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी,


खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी।



Question 5.

तुम्हारी समझ

तुमने इस एकाँकी को अच्छी तरह से अवश्य समझ लिया होगा। अब इस पाठ के आधार पर स्वयं कुछ प्रश्न बनाकर लिखो। उनके उत्तर भी लिखो। यदि तुम चाहो तो उत्तर देने के लिए अपने साथी से प्रश्नों की अदला-बदली भी कर सकते हो।


Answer:

पाठ के आधार पर कुछ सवाल और उनके जवाब इस प्रकार हैं-


प्रश्न 1. जब रानीलक्ष्मीबाई ने झलकारीबाई से कहा कि मैं तुम्हें जानबूझकर मौत के मुंह में कैसे जाने दूं? तो झलकारीबाई ने क्या जवाब दिया?


उत्तर- झलकारीबाई ने रानीलक्ष्मीबाई से कहा, आपने ही हमे सिखाया है कि वीरांगनाएं मौत से नहीं डरतीं। हम प्राणों की बाजी लगाकर भी झांसी की रक्षा करेंगे।


प्रश्न 2. लक्ष्मीबाई की वेषभूषा पहने झलकारीबाई की बहादुरी देख जनरल रोज ने क्या कहा?


उत्तर- जनरल रोज ने कहा, तुम बहुत बहादुर हो। हम तुम्हारी बहादुरी को सलाम करते हैं।



Question 6.

हमशक्ल

झलकारीबाई, लक्ष्मीबाई की हमशक्ल थी। तुम्हारे विचार से हमशक्ल होने के क्या-क्या लाभ या हानि हो सकते हैं?


Answer:

हमशक्ल होने के लाभ-


(1) किसी की जगह कोई और किसी कार्य में भाग ले सकता है|


(2) अपनी जगह किसी और को काम पर भेज सकते हैं।


(3) दोनों को एक साथ देखकर किसका क्या नाम है सामने वाला असमंजस में आ सकता है।


हमशक्ल होने के नुकसान-


(1) किसी की गलती किसी और को डांट पद सकती है|


(2) एक दूसरे के कपड़े पहनकर किसी को बेवकूफ बना सकता है और उससे दूसरे व्यक्ति का नुकसान हो सकता है|