Buy BOOKS at Discounted Price

Sabse Sundar Ladki

Class 7th Hindi दूर्वा भाग 2 CBSE Solution
Exercise
  1. वाक्य जोड़ोक) लहरें उछलती हैं। वे कूदती भी हैं।ख) सब बच्चे हँसते हैं। वे खेलते भी हैं।ग)…
  2. हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे? कहानी से…
  3. हर्ष का पिता क्या काम करता था? कहानी से
  4. कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर क्यों बेचती थी? कहानी से
  5. मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी? कहानी से
  6. मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यो दे दिया? कहानी से
  7. रिक्त स्थान भरोनमूना – गुड़िया जैसी सुंदरक) दूध जैसा ............ख) हाथी जैसा ..........ग)…
  8. कौन-कैसानीचे कुछ शब्द लिखे हैं। उन्हें उचित खाने में लिखो।दयालु, डरपोक, साहसी, सुंदर,…
  9. सुंदरमंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हें सबसे सुंदर कौन लगती/लगता है? क्यों?…
  10. “वह बेचारी थी बड़ी गरीब।”लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं? कहानी मे…
  11. तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के…
  12. अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है? कुछ उपाय सुझाओ। गरीब…
  13. जन्मदिनक) क्या तुम्हारा जन्मदिन मनाया जाता है?ख) तुम्हारे कितने दोस्तों और संबंधियों का…
  14. समुद्रभारत के मानचित्र को देखो। भारत तीन दिशाओं से समुद्र से घिरा है। उन तीनों दिशाओं के…
  15. वाक्य बनाओ“उसके पिता एक सुंदर-सा खिलौना बनाने में लगे हैं।” इस वाक्य में ‘सुंदर-सा’ लगाकर…
  16. हर्ष का पिता समुद्र के किनारे रहता था। वह तरह-तरह के खिलौने एवं महिलाएँ तैयार कर पास के…
  17. समुद्र से सीपी, कौड़ी, शंख, पत्थर आदि प्राप्त होते हैं। पता करो उससे और क्या-क्या चीज़े…
  18. हर्ष और कनक नें मंजरी को समुद्र से निकाला। इसके उपचार दिया। पता करो तुम कौन से प्राथमिक…

Exercise
Question 1.

वाक्य जोड़ो

क) लहरें उछलती हैं। वे कूदती भी हैं।

ख) सब बच्चे हँसते हैं। वे खेलते भी हैं।

ग) मेरी माँ पढ़ना जानती है। वह लिखना भी जानती हैं।


Answer:

(क) लहरें उछलती-कूदती हैं।


(ख) सब बच्चे हंसते हुए खेलते हैं।


(ग) मेरी मां पढ़ना-लिखना जानती हैं।



Question 2.

कहानी से

हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे?


Answer:

हर्ष और कनक का बचपन समुद्र की लहरों के साथ ही बीता है। हर्ष के पिता समुद्र में जाल डालकर शंख, सीप और खिलौनों से तरह-तरह के सामान बनाते थे। वह अपने पिता की मदद भी करता रहा है। यहां तक कि उसे तैराकी भी आती थी। जिस वजह से उसे समुद्र की लहरों में कैसे तैरना है अच्छी तरह से पता था। वहीं कनक का भी कुछ ऐसा ही हाल था। कनक के पिता मछुआरे थे साथ ही उसकी मां मछलियां बेचकर अपने बच्चों का पालन करती थी। जितनी अच्छी तरह से हर्ष समुद्री लहरों को पहचानता था उतनी ही अच्छी तरह से कनक भी। इसी कारण से वे दोनों समुद्र की लहरों में तैर सकते थे|



Question 3.

कहानी से

हर्ष का पिता क्या काम करता था?


Answer:

हर्ष के पिता समुद्र में जाल डालकर वहां की चीजें एकत्रित करते थे। इन चीजों में सीप मोती, शंख, चित्र-विचित्र पत्थर होते थे। इन सब चीजों से तरह-तरह के खिलौने, मालाएं बनाकर पास के बड़े नगर में बेचने जाते थे।



Question 4.

कहानी से

कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर क्यों बेचती थी?


Answer:

कनक बहुत गरीब परिवार की लड़की है। उसके पिता एक दिन नाव से मछलियां पकड़ने के लिए गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। मां दोनों बच्चों का पेट पालने के लिए मछलियां बेचती है। मां की मदद करने के लिए कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएं बनाकर बेचती है, ताकि घर के खर्च में मदद कर सके।



Question 5.

कहानी से

मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी?


Answer:

कनक और हर्ष बचपन के दोस्त हैं। कनक लहरों का सामना ठीक उसी तरह से करती है जिस तरह से हर्ष करता है। हर्ष का कनक का हाथ पकड़कर लहरों पर तैरना मंजरी को बिल्कुल पसंद नहीं आता। मंजरी कनक की तरह बेखौफ नहीं है। उसे लहरों पर तैरना भी नहीं आता। इसी वजह से उसे कनक और हर्ष की दोस्ती पसंद नहीं है क्योंकि वह कनक की तुलना में अपने आपको कमजोर समझती है।



Question 6.

कहानी से

मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यो दे दिया?


Answer:

जब एक समुद्री लहर मंजरी के पैर उखाड़ देती है तो उसका बड़ी चट्टान से टकराने का खतरा बढ़ जाता है। उसके मुंह में खारा पानी भी भर जाता है। तभी बड़ी चट्टान पर बैठी कनक उसकी मदद करती है और उसे पानी से बाहर निकालती है। जैसे ही मंजरी होश में आती है तो वह देखती है कि उसे बिल्कुल भी चोट नहीं लगी। उसे पता चलता है कि उसकी जान कनक और हर्ष ने मिलकर बचाई है। इसी वजह से कनक के प्रति उसके मन से ईष्या खत्म हो जाती है और वह खिलौना कनक को दे देती है।



Question 7.

रिक्त स्थान भरो

नमूना – गुड़िया जैसी सुंदर

क) दूध जैसा ............

ख) हाथी जैसा ..........

ग) रात जैसा ..........

घ) रूई जैसा .........

ङ) चीनी जैसा ........


Answer:

(क) सफेद


(ख) मोटी


(ग) अंधेरा


(घ) मुलायम


(ङ) मीठी



Question 8.

कौन-कैसा

नीचे कुछ शब्द लिखे हैं। उन्हें उचित खाने में लिखो।

दयालु, डरपोक, साहसी, सुंदर, अमीर, गरीब, समझदार, लालची,

ईर्ष्यालु, अच्छी, मेहनती, आलसी, मूर्ख, लापरवाह, मनमौजी।



Answer:




Question 9.

सुंदर

मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हें सबसे सुंदर कौन लगती/लगता है? क्यों?


Answer:

मेरे लिए सुंदरता की परिभाषा थोड़ी अलग है। बाहरी सुंदरता के साथ-साथ मन की सुंदरता भी मुझे आकर्षित करती है। इसीलिए मुझे मेरी बड़ी बहन दुनिया में सबसे ज्यादा सुंदर लगती है। उसका मन एकदम साफ है। दूसरों की मदद करना, किसी के बारे में बुरा नहीं सोचना, किसी भी काम को तुरंत कर देना, बड़ों का सम्मान करना और छोटों को प्यार। यह सभी चीजें उसके अंदर कूट-कूटकर भरी हैं। उसके मन में छल-कपट बिल्कुल भी नहीं है। आजकल मन के सच्चे लोग बहुत कम होते है। इसी वजह से वह मेरे लिए दुनिया की सबसे सुंदर लड़की है।



Question 10.

गरीब

“वह बेचारी थी बड़ी गरीब।”

लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं? कहानी मे कनक को बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करने वाली लड़की थी। दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी पर ईर्ष्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार से असली गरीब कौन है?


Answer:

मेरे विचार से गरीब वह इंसान होता है जिसके अंदर जलन की भावना होती है। जिस व्यक्ति के अंदर जलन की भावना आ जाती है वह अमीर होते हुई भी मन का गरीब ही होता है। उस व्यक्ति के पास कितना भी पैसा क्यों न हो लेकिन वह कभी यह नहीं चाहता की दूसरा भी उसकी तरह तरक्की करे। वह हमेशा यही चाहेगा कि उसकी बराबरी तक कोई भी न पहुंचे। मेरे अनुसार ऐसा व्यक्ति सबसे ज्यादा गरीब होता है।



Question 11.

गरीब

तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं?


Answer:

(1) रोजगार न मिलना


(2) आमदनी से ज्यादा परिवार के सदस्यों की संख्या का होना


(3) दो से ज्यादा बच्चे होना


(4) सरकारी योजना का उन तक न पहुंच पाना


(5) भेदभाव और सामाजिक असमानता



Question 12.

गरीब

अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है? कुछ उपाय सुझाओ।


Answer:

(1) सामाजिक असमानता को दूर करना


(2) सभी वर्ग के लोगों को शिक्षित करना


(3) सरकारी योजनाओं को गरीब लोगों तक पहुंचाना


(4) जाति के आधार पर काम का बंटवारा न करना



Question 13.

जन्मदिन

क) क्या तुम्हारा जन्मदिन मनाया जाता है?

ख) तुम्हारे कितने दोस्तों और संबंधियों का जन्मदिन मनाया जाता है और कितनों का नहीं मनाया जाता?


Answer:

(क) मुझे अपना जन्मदिन सिर्फ परिवार के साथ मनाना अच्छा लगता है। कई साल से घर से दूर दिल्ली में रह रही हूं तो अब ऐसा होना मुनासिब नहीं हो पाता। कभी-कभी बर्थडे पर मैं अपने घर चली जाती हूं या कभी वो लोग आ जाते है। कई बार तो ऑफिस से छुट्टी लेकर घर पर दोस्तों के साथ केक काटकर भी बर्थडे मनाया है।


(ख) मेरे जितनी भी भाई-बहन है वह सब बाहर पढ़ाई कर रहे हैं या कुछ नौकरी। कोई भुवनेश्वर में है तो कोई पुणे या फिर मुंबई। वह लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके जन्मदिन मना लेते हैं। अब बहुत ही कम हो पाता है कि उनके जन्मदिन पर हम लोग एक साथ हो।



Question 14.

समुद्र

भारत के मानचित्र को देखो। भारत तीन दिशाओं से समुद्र से घिरा है। उन तीनों दिशाओं के नाम मानचित्र में भरो। समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम भी भरो।


Answer:


इन तीन दिशाओं से भारत समुद्र से घिरा है-


पूरब, पश्चिम और दक्षिण


समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम


5 पश्चिमी राज्यों के नाम इस प्रकार हैं-


गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल


4 पूर्वी राज्यों के नाम इस प्रकार हैं-


तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडीशा, कोलकाता



Question 15.

वाक्य बनाओ

“उसके पिता एक सुंदर-सा खिलौना बनाने में लगे हैं।” इस वाक्य में ‘सुंदर-सा’ लगाकर वाक्य बनाया गया है।

तुम भी साधारम बड़ा, छोटा, लंबा, गोल, चौकोर, त्रिकोण शब्द में सा, से या सी का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।


Answer:




Question 16.

कुछ यह भी करो

हर्ष का पिता समुद्र के किनारे रहता था। वह तरह-तरह के खिलौने एवं महिलाएँ तैयार कर पास के बड़े नगर में बेच आता था। तुम अपने आस-पास के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करो। वे किन-किन चीज़ो से क्या-क्या बनाते हैं?


Answer:

मेरे आसपास के लोग यहां तक कि मैंने भी कई बार कुछ बेकार या फिर इस्तेमाल न आने वाली चीजों से कई तरह की उपयोगी चीजें बनाई हैं। मैं आपको बताती हूं मैंने किन चीजों से क्या-क्या बनाया-


(1) स्कूल में पेप्सी की खाली बोतल से फ्लॉवर पॉट बनाया


(2) कांच की खाली बोतल में लाइट डालकर सुंदर सा कमरे के लिए डेकोरेटिव लैंप बनाया


(3) पुराने कपड़ों से सुंदर से बैग बनाए


(4) कुशन कवर बनाए


(5) स्केच बनाकर कमरे में लगाया



Question 17.

कुछ यह भी करो

समुद्र से सीपी, कौड़ी, शंख, पत्थर आदि प्राप्त होते हैं। पता करो उससे और क्या-क्या चीज़े प्राप्त होती हैं जो मनुष्य के लिए उपयोगी हैं? इसकी एक सूची बनाओ।


Answer:

समुद्र से सीपी, कौड़ी, शंख एवं पत्थर के अलावा अन्य कई बस्तुएँ भी प्राप्त होती हैं-


1. मोती और मूंगा


2. नमक


3. विभिन्न प्रकार के पत्थर


4. पेट्रोलियम


5. विभिन्न प्रकार के रसायन आदि|



Question 18.

कुछ यह भी करो

हर्ष और कनक नें मंजरी को समुद्र से निकाला। इसके उपचार दिया। पता करो तुम कौन से प्राथमिक उपचार

-किसी का हाथ गर्म चीज़ से जल जाए

-पैर में काँच घुस जाए

-कोई जह़रीला जंतु काट ले


Answer:

किसी का हाथ गर्म चीज से जल जाए- सबसे पहले उसके हाथ पर ठंडा पानी डालेंगे ताकि छाले न पड़ जाए। जिस स्थान पर जला है और वहां की त्वचा न निकली हो तो जलने पर जो ट्यूब लगाया जाता है वह लगाएंगे।


पैर में कांच चुभने पर- सबसे पहले कांच को निकालकर उस पर पट्टी बांध देंगे। ताकि खून का बहाव रुक जाए। उसके बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाएंगे।


कोई जहरीला जंतु काट ले- सबसे पहले उस स्थान पर एक साफ कपड़ा बांध देंगे। ताकि जहर शरीर में न फैले। उसके बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाएंगे।