Buy BOOKS at Discounted Price

Kaabulivaala

Class 7th Hindi दूर्वा भाग 2 CBSE Solution
Exercise
  1. बार-बार बोलोक. मिनी ज़ोर-ज़ोर से पुकारने लगी।ख. मिनी एक शक भरी नज़र से देखती हुई खड़ी…
  2. पढ़ो और समझोक. नायक - नायिकाख. बालक - बालिकाग. गायक - गायिकाघ. लेखक - लेखिकाङ. सेवक -…
  3. मिनी को ऐसा क्यों लगता था कि काबुलीवाला अपनी झोली में चुराए हुए बच्चों को छिपाए हुए है?…
  4. मिनी की काबुलीवाले से मित्रता क्यों हो गई? पाठ संबंधी प्रश्न
  5. काबुलीवाला हमेशा पैसे क्यों लौटा देता था? पाठ संबंधी प्रश्न
  6. वर्षों बाद मिनी के पिता ने काबुलीवाले को उसकी किस बात से पहचान लिया? पाठ संबंधी प्रश्न…
  7. रहमत ने एक धोखेवाज़ आदमी को छुरा मार दिया। क्या अगर रहमत की जगह होते तो क्या करते? सोचा और…
  8. मिनी की माँ रहमत पर नज़र रखना चाहती थी परंतु पिता रहमत को मनी नहीं कर पाते थे। तुम्हारे…
  9. मान लो तुम मिनी हो। अब अपनी कहानी पूरी कक्षा को सुनाओ। सोचा और जवाब दो…
  10. तुम नीचे लिखे वाक्य को अपनी भाषा में कैसे कहोगे?‘पलक झपकाते ही रहमत का चेहरा आनंद से खिल…
  11. सही मिलान करोक. बे- सिर - पैरतुरंतख. पलक झपकते हीबिना मतलब कीग. बँधी हुई बातेंचेहरा सामने…
  12. शब्द जालकाबुलीवाला मेवे बेचता था। नीचे कुछ मेवों के नाम लिखे हैं। उन्हें दिए गए शब्दजाल…
  13. काबुलीवाला के साथ बातचीत करने से बाहर जाने का काम हो जाता है। मिनी के पिता का ऐसा कहना…
  14. देखो, समझो और करोक) पहले खाने में घड़ा है।ख) तीसरे खाने में........... है।ग) पाँचवे खाने…
  15. इन शब्दों को देखोबेटीकाबुलीवालानायकजेलखिड़कीझोलीपैरबच्चारहमतये संज्ञा है। इनकी विशेषता…

Exercise
Question 1.

बार-बार बोलो

क. मिनी ज़ोर-ज़ोर से पुकारने लगी।

ख. मिनी एक शक भरी नज़र से देखती हुई खड़ी रही।

ग. शरीर भी कमज़ोर हो गया था।

घ. काबुलीवाला दरवाज़े के पास खड़ा हो गया।

ङ. कागज़ पर किसी नन्हें हाथ की छाप थी।


Answer:

विद्यार्थी स्वयं से करें|



Question 2.

पढ़ो और समझो

क. नायक - नायिका

ख. बालक - बालिका

ग. गायक - गायिका

घ. लेखक - लेखिका

ङ. सेवक - सेविका


Answer:

विद्यार्थी इन शब्दों के अर्थ को समझने की कोशिश करें|



Question 3.

पाठ संबंधी प्रश्न

मिनी को ऐसा क्यों लगता था कि काबुलीवाला अपनी झोली में चुराए हुए बच्चों को छिपाए हुए है?


Answer:

अक्सर हम अपने घर—परिवार में भी देखते हैं कि बच्चे शैतानी ना करें इसलिए उन्हें डराकर रखा जाता है। इसी तरह मिनी को भी उसकी मां ने यह कहा होगा कि वो झोलीवाला बाबा बच्चे उठाकर ले जाता है। उसकी झोली में 3—4 बच्चे रहते हैं जिसे वो अपने साथ ले जाता है। इसी वजह से मिनी को लगता था कि काबुलीवाला अपनी झोली में चुराए हुए बच्चों को छिपाए हुए है।



Question 4.

पाठ संबंधी प्रश्न

मिनी की काबुलीवाले से मित्रता क्यों हो गई?


Answer:

एक बार मिनी ने खिड़की से काबुलीवाले को आवाज लगा दी। काबुलीवाला उसके घर के बाहर आकर खड़ा हो गया। मिनी उससे बहुत डरती थी। उसका डर खत्म करने के लिए मिनी के पिता ने उसे काबुलीवाले से मिलवाया। मिनी को उसके पिता के सिवा ऐसा कोई नहीं मिला था जो उसकी बातों को धीरज से सुने| परन्तु काबुलीवाले ने उसकी बातों को बड़े ही धीरज से सुना और उसकी बातों पर पप्रतिक्रिया भी दी| साथ में वह बीच-बीच में मिनी को बादाम-किशमिश भी देता था| इन्हीं सब कारणों की वजह से मिनी की काबुलीवाले से मित्रता हो गयी|



Question 5.

पाठ संबंधी प्रश्न

काबुलीवाला हमेशा पैसे क्यों लौटा देता था?


Answer:

काबुलीवाला अक्सर मिनी को बादाम—किशमिश देता था। इसके बदले में मिनी के पिता काबुलीवाले को कुछ पैसे दे देते थे लेकिन वो हर बार मिनी के जरिए पैसे लौटा देता था। उसका मिनी के प्रति बहुत स्नेह था। वो मिनी में अपनी बेटी देखता था। स्नेह के चलते वो हमेशा पैसे लौटा देता था।



Question 6.

पाठ संबंधी प्रश्न

वर्षों बाद मिनी के पिता ने काबुलीवाले को उसकी किस बात से पहचान लिया?


Answer:

काबुलीवाले ने एक शख्स को छुरा मार दिया था। इस वजह से उसे कई सालों की जेल हो गई थी। जब वह वापस लौटा तो सीधे मिनी के घर जा पहुंचा। मिनी के पिता बाहर ही खड़े थे। पिता ने काबुलीवाले को उसकी हंसी से पहचान लिया। उस दिन मिनी की शादी थी।



Question 7.

सोचा और जवाब दो

रहमत ने एक धोखेवाज़ आदमी को छुरा मार दिया। क्या अगर रहमत की जगह होते तो क्या करते?


Answer:

रहमत ने एक धोखेबाज व्यक्ति को छुरा मारा था। इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़कर ले गई। मैं रहमत की जगह होता तो उसे शख्स को छुरा कभी नहीं मारता। मैं उससे लड़—झगड़कर पैसे जरूर वापस लेता। कानून ने किसी भी व्यक्ति को हिंसा करने की इजाजत नहीं दी है। इंसाफ के लिए हमें पुलिस और कानून की मदद लेनी चाहिए।



Question 8.

सोचा और जवाब दो

मिनी की माँ रहमत पर नज़र रखना चाहती थी परंतु पिता रहमत को मनी नहीं कर पाते थे। तुम्हारे विचार में कौन सही था? क्यों?


Answer:

मेरे ख्याल से मिनी की मां और पिता दोनों ही सही थे। मिनी की मां को उसकी चिंता थी। मां को डर था कि कहीं मिनी के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। वो अजनबियों से मिनी को दूर रखना चाहती थी। इसी वजह से उसने मिनी के पिता को काबुलीवाले पर नजर रखने के लिए कहा था। पिता ने मिनी और काबुलीवाले की दोस्ती देखी थी। पिता को काबुलीवाला अच्छा इंसान लगता था। काबुलीवाले और बेटी के बीच का स्नेह देख उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा।



Question 9.

सोचा और जवाब दो

मान लो तुम मिनी हो। अब अपनी कहानी पूरी कक्षा को सुनाओ।


Answer:

मेरा नाम मिनी है। मेरे घर के आस—पास कई फेरीवाले आते रहते हैं हैं। उनमें से एक खिलौने बेचता है। उस फेरीवाले का नाम रहीम है। मैं और मेरा भाई अक्सर उसके पास से बॉल खरीदकर लाते हैं। पहले मां हमें किसी फेरीवाले से बात नहीं करने देती थी। एक दिन हमारी बॉल खो गई। तब मां ने हमें रहीम फेरीवाले से बॉल लेकर आने को कहा। तब से वो मुझे और मेरे भाई को अच्छे से पहचान गया है। उसका भी मेरी उम्र का एक बेटा है। उसी की पढ़ाई—लिखाई के लिए वो मोहल्ले—मोहल्ले जाकर खिलौने बेचता है।



Question 10.

सोचा और जवाब दो

तुम नीचे लिखे वाक्य को अपनी भाषा में कैसे कहोगे?

‘पलक झपकाते ही रहमत का चेहरा आनंद से खिल उठा।’


Answer:

पल भर में ही रहमत का उदास चेहरा आनंद से खिल उठा।



Question 11.

सही मिलान करो



Answer:




Question 12.

शब्द जाल

काबुलीवाला मेवे बेचता था। नीचे कुछ मेवों के नाम लिखे हैं। उन्हें दिए गए शब्दजाल में ढूँढो। ये संज्ञा हैं। इसकी विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण होते हैं। उसे भी सोचकर लिखो।



क. पिस्ता

ख. छुआरा

ग. बादाम

घ. काजू

ङ. किशमिश

च. अखरोट


Answer:



Question 13.

काबुलीवाला के साथ बातचीत करने से बाहर जाने का काम हो जाता है। मिनी के पिता का ऐसा कहना बताता है कि वह काबुली से बात करके बाहर के देश-दुनिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेता था। आज इसके अलावा और किन-किन साधनों से देश-विदेश के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है? सूची बनाओ


Answer:

दूसरों से बातचीत करने के अलावा और भी बहुत सारी चीजों से देश—विदेश का ज्ञान मिल सकता है। जो निम्नलिखित हैं


अखबार पढ़ने से


कंप्यूटर से


इंटरनेट से


टीवी में समाचार देखने से


रेडियो सुनने से


किताबें पढ़ने से



Question 14.

देखो, समझो और करो



क) पहले खाने में घड़ा है।

ख) तीसरे खाने में........... है।

ग) पाँचवे खाने में पगड़ी है।

घ) दसवें खाने में....... है।

ङ).............खाने में कुर्ता है।

च) नौवें खाने में.......... है।

छ) ........... खाने में चूहा है।

ज) दूसरे खाने में...........है।

झ)..............खाने में..........है। यह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।

ञ) .............खाने में..........है। इसे चेहरे पर लगाते हैं।


Answer:

क) पहले खाने में घड़ा है।


ख) तीसरे खाने में सांप है।


ग) पाँचवे खाने में पगड़ी है।


घ) दसवें खाने में झंडा है।


ङ) छठे खाने में कुर्ता है।


च) नौवें खाने में गिलास है।


छ) आठवें खाने में चूहा है।


ज) दूसरे खाने में सीढ़ी है।


झ) सातवें खाने में मोर है। यह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।


ञ) चौथे खाने में मुखौटा है। इसे चेहरे पर लगाते हैं।



Question 15.

इन शब्दों को देखो


ये संज्ञा है। इनकी विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते है। तुम्हें इनके साथ जो भी विशेषण ठीक लगे उसे लगाकर वाक्य बनाओ।


Answer:

बेटी— बेटी बहुत चंचल और बातूनी है।


काबुलीवाला— काबुलीवाला बहुत शांत स्वभाव का था।


नायक— नायक की आंखें बड़ी—बड़ी हैं।


जेल— जेल में बहुत अंधेरा है।


खिड़की— खिड़की हवादार है।


झोली— झोली में बहुत सारे खिलौने हैं।


पैर— मिनी के पैर छोटे—छोटे हैं।


बच्चा— बच्चा बड़ा शरारती है।


रहमत— रहमत अच्छा इंसान था।