Buy BOOKS at Discounted Price

Gubbare Ka Cheeta

Class 7th Hindi दूर्वा भाग 2 CBSE Solution
Exercise
  1. हेडमास्टर साहब ने बच्चों को सरकस में जाने से क्यों मना किया होगा? कहानी से…
  2. सरकस के बारे में कौन-कौन सी अफ़वाहें फैला हुई थीं? कहानी से
  3. बलदेव सरकस में जाकर निराश क्यों हो गया? कहानी से
  4. बलदेव और चीता दोनों गुब्बारे पर ऊपर उठते जा रहे थे। फिर भी चीते के बलदेव को कोई नुकसान…
  5. कहानी के इस वाक्य पर ध्यान दो-“इतने में उसे एक बड़ा भारी गुब्बारा दिखाई दिया” तुम्हें क्या…
  6. गुब्बारे में से हवा निकलने पर वह नीचे क्यों आने लगता है? सोचो और बताओ…
  7. स्कूल में तुम्हें क्या-क्या करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है? सोचो और बताओ…
  8. क्या तुमने अपने आस-पास के जानवरों की दुर्दशा देखी है? उसके बारे में बताओ। सोचो और बताओ…
  9. सरकस में जानवरों के करतब दिखाए जाते हैं। उनके प्रति क्रूरता बरती जाती है। क्या ऐसे सरकस को…
  10. मुहावरेनीचे लिखे वाक्य पढ़ो। उनमें इस्तेमाल हुए मुहावरों को अपने ढंग से इस्तेमाल करके कुछ…
  11. तुम्हारी बातक) तुम्हारे स्कूल से भागने के कौन-कौन से बुरे परिणाम हो सकते हैं?ख) किसी चीज़…
  12. Goprep

Exercise
Question 1.

कहानी से

हेडमास्टर साहब ने बच्चों को सरकस में जाने से क्यों मना किया होगा?


Answer:

हेडमास्टर साहब इस बात से अच्छे से वाकिफ थे कि सरकस के विज्ञापन पर चीजे बढ़ा चढ़ा कर दिखाई जाती हैं। वह जानते थे कि विज्ञापन में जानवरों को जो करतब करते दिखाया गया है, वहां जाने पर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा सरकस में जंगली जानवर होते हैं। ऐसे में हेडमास्टर ने बच्चों की सुरक्षा का सोचते हुए उन्हें सरकस में जाने से मना किया होगा।



Question 2.

कहानी से

सरकस के बारे में कौन-कौन सी अफ़वाहें फैला हुई थीं?


Answer:

सरकस के बारे में यह अफ़वाहें फैली हुई थीं कि शेर और बकरी एक ही बरतन में पानी पिएँगे, हाथी पैरगाड़ी पर बैठेगा, तोता बंदूक छोड़ेगा और बनमानुष बाबू बनकर मेज पर बैठेगा।



Question 3.

कहानी से

बलदेव सरकस में जाकर निराश क्यों हो गया?


Answer:

बलदेव सरकस में यह सोचकर गया था कि वहां उसे शक्तिशाली जंगली जानवर देखने को मिलेंगे, लेकिन वहां जाकर शेर, बाघ और भालू की कमजोर और सुस्त हालत देख वह निराश हो गया।



Question 4.

कहानी से

बलदेव और चीता दोनों गुब्बारे पर ऊपर उठते जा रहे थे। फिर भी चीते के बलदेव को कोई नुकसान क्यों नहीं पहुँचाया?


Answer:

चीते ने बलदेव को कोई नुकसान इसलिए नहीं पहुँचाया क्योंकि जैसे जैसे गुबारा ऊपर उठ रहा था चीते को ऊंचाई से डर लग रहा था। बलदेव पर हमला करने से ज्यादा चीते को अपनी जान की फिक्र हो रही थी। उस वक्त वह बस अपनी जान बचाने के बारे में सोच रहा था।



Question 5.

कहानी से

कहानी के इस वाक्य पर ध्यान दो-

“इतने में उसे एक बड़ा भारी गुब्बारा दिखाई दिया” तुम्हें क्या लगता है कि गुब्बारा भारी होता है? लेखक ने उसे भारी क्यों कहा है?


Answer:

मेरे अनुसार गुब्बारा भारी नहीं होता, लेकिन लेखक ने गुब्बारे की विशालता दिखाने के लिए उसे भारी बताया है। गुब्बारे को भारी कहने से लेखक का इशारा गुब्बारे की आकार की तरफ है।



Question 6.

सोचो और बताओ

गुब्बारे में से हवा निकलने पर वह नीचे क्यों आने लगता है?


Answer:

गुबारे में गर्म हवा भरी होती है, जो बहुत ही हल्की होती है। हवा की वजह से ही गुब्बारा हवा में उड़ता है। जैसे जैसे गुब्बारे में से हवा निकलती है वैसे वैसे वो खाली होने लगता है और नीचे आने लगता है।



Question 7.

सोचो और बताओ

स्कूल में तुम्हें क्या-क्या करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है?


Answer:

स्कूल में हमें कक्षा से बाहर जाने, पानी पीने, किसी से मिलने जाने व अवकाश लेने के लिए अनुमति लेने की जरूरत पड़ती है।



Question 8.

सोचो और बताओ

क्या तुमने अपने आस-पास के जानवरों की दुर्दशा देखी है? उसके बारे में बताओ।


Answer:

हां, मैंने अपने आसपास के कई जानवरों की दुर्दशा देखी है और यह देख मुझे बहुत दुख भी होता है। उनके पास हम लोगों की तरह रहने के लिए घर और खाने के लिए सही से खाना नहीं होता। कई बार मैंने देखा लोग बेवजह उन्हें मार रहे होते हैं। बहुत बार बच्चों को मैंने जानवरों को तंग करते हुए देखा।



Question 9.

सोचो और बताओ

सरकस में जानवरों के करतब दिखाए जाते हैं। उनके प्रति क्रूरता बरती जाती है। क्या ऐसे सरकस को मनोरंजन का साधन माना जा सकता है? सरकस को स्वस्थ मनोरंजन का साधन माना जा सकता है? सरकस को स्वस्थ मनोरंजन का साधन बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए?


Answer:

जिस सरकस में मनोरंजन के लिए जानवरों के साथ क्रूरता हो उसे किसी तरह से मनोरंजन का साधन नहीं माना जा सकता है। ऐसे सर्कस को बंद करा देना चाहिए। जानवरों को भी इंसानों के बराबर जीने का हक है। सरकस को स्वस्थ मनोरंजन बनाने के लिए हमें जानवरों से हास्य चीजें करवानी चाहिए जिससे उन्हें किसी तरह का कोई शारीरिक कष्ट न हो और उनके अधिकारों का भी उल्लंघन न हो| ऐसे सरकस जहाँ नियमों का उल्लंघन हो उनके साथ सख्ती बरती जानी चाहिए और उन्हें बंद कर देना चाहिए|



Question 10.

मुहावरे

नीचे लिखे वाक्य पढ़ो। उनमें इस्तेमाल हुए मुहावरों को अपने ढंग से इस्तेमाल करके कुछ और वाक्य बनाओ।

क) बलदेव के तो होश उड़े हुए थे।

ख) बलदेव के दिल में जो बात बैठ जाती; उसे पूरा करके ही छोड़ता।

ग) वह इतना डरा कि उसके हाथ-पाँव फूल गए।

घ) ऐसा लगा जैसे किसी ने चीता का खून चूस लिया हो।

ङ) बलदेव का दिल काँप उठा।


Answer:

क) जब मैं स्कूल बंक करके घूम रहा था और बाजार में मैंने पापा को सामने से आते देखा तो मेरे होश उड़ गए थे|


ख) सुमित के दिल में ये बात बैठ चुकी है कि वह कुछ भी कर ले फिर भी पेपर में पास नहीं हो सकता।


ग) सर्कस में शेर को खुला देख मेरे हाथ पाँव फूल गए थे।


घ) गीता अपने नौकर से इतना काम करवाती है मानो उसका खून चूस लेती हो।


ड.) माता और पिता के बीच हो रही लड़ाई को देखकर मेरा दिल काँप उठा।



Question 11.

तुम्हारी बात

क) तुम्हारे स्कूल से भागने के कौन-कौन से बुरे परिणाम हो सकते हैं?

ख) किसी चीज़ के प्रचार के लिए विज्ञापन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

ग) तुम भी सड़क सुरक्षा, प्रदूषण और शिक्षा के बारे में विज्ञापन बनाकर अपने मित्र को दिखाओ तथा पूछो कि उसे तुम्हारा पसंद आया या नहीं। कारण भी पूछो।


Answer:

क) मेरे स्कूल से भागने के निम्न परिणाम हो सकते हैं?


मुझे स्कूल से बाहर किया जा सकता है|


टीचर की नजरों में मेरी छवि खराब ही जायेगी|


मुझ इस गलती के लिए सजा मिल सकती है|


माता पिता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है|


मैं किसी बुरे व्यक्ति के हाथ लग सकता हूँ|


ख) आज के समय में किसी चीज का प्रचार करने के लिए विज्ञापन सबसे प्रभावशाली माध्यम है। इसके जरिए लोगों को उत्पाद से जुड़ी जानकारी होती है और वह सामान को खरीदने के लिए उत्सुक हो जाता है। विज्ञापन से सामान और लोगों में सीधा संपर्क स्थापित होता है।


ग) विद्यार्थी स्वयं करें



Question 12.

समझो



Answer:

विद्यार्थी स्वयं पढ़कर इन्हें समझने की कोशिश करें। इसके लिए आप अपने घर में किसी बड़े से भी मदद ले सकते हैं।